Journal of Advances in Developmental Research

E-ISSN: 0976-4844     Impact Factor: 9.71

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 2 July-December 2026 Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of July-December.

पक्षियों के संरक्षण की चुनौतियाँ केवलादेव घना पक्षी विहार के सन्दर्भ में पर्यावरणीय अध्ययन

Author(s) उदय सिंह
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध पत्र केवलादेव धना पक्षी विहार (भरतपुर, राजस्थान) के परिप्रेक्ष्य में पक्षियों के संरक्षण से संबंधित पर्यावरणीय चुनौतियों का विश्लेषण करता है। यह राष्ट्रीय उद्यान न केवल प्रवासी पक्षियों का महत्त्वपूर्ण आश्रय स्थल है, बल्कि स्थानीय जैव-विविधता का भी प्रमुख केंद्र है। बढते शहरीकरण, जलस्रोतों की कमी, पर्यटन का दबाव, जलवायु परिवर्तन एवं मानवीय हस्तक्षेप ने यहाँ की पारिस्थितिकी पर गंभीर प्रभाव डाला है। इस अध्ययन में रिमोट सेसिंग, क्षेत्रीय सर्वेक्षण और उपलब्ध साहित्य के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि पक्षियों के आवास क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनों से प्रवासी और स्थानीय प्रजातियों की संख्या में कमी आ रही है। साथ ही, जल प्रबंधन की असंतुलित नीतियाँ और अवैज्ञानिक भूमि उपयोग पक्षियों की पारिस्थितिक आवश्यकताओं को बाधित कर रहे हैं। अध्ययन यह इंगित करता है कि केवलादेव घना पक्षी विहार में पक्षियों के संरक्षण हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें समुदाय की सहभागिता, वैज्ञानिक जल प्रबंधन, नियंत्रित पर्यटन, तथा आधुनिक संरक्षण तकनीकों का समावेश किया जाए। यह शोध न केवल पक्षियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए उपयोगी होगा बल्कि पर्यावरणीय नीतियों एवं सतत विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Keywords .
Field Arts
Published In Volume 16, Issue 1, January-June 2025
Published On 2025-01-10

Share this