Journal of Advances in Developmental Research

E-ISSN: 0976-4844     Impact Factor: 9.71

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 1 January-June 2026 Submit your research before last 3 days of June to publish your research paper in the issue of January-June.

भारत और सतत विकास लक्ष्य: चुनौतियां और संभावनाएं

Author(s) डॉ. अनीता भट्ट
Country India
Abstract सतत विकास से तात्पर्य एक ऐसे विकास से है जो भविष्य की पीढ़ियों की अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अंतर्गत तीन आयाम सामाजिक समावेश, आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को व्यापक रूप से समाविष्ट करना है। इसे स्थिरता के तीन स्तंभों के रूप में भी जाना जाता है। सतत विकास को प्राप्त करने के अपने प्रयासों में विश्व अर्थव्यवस्थाएं भी एकजुट हो गई हैं। अतः वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 70वीं बैठक में भारत सहित 193 देशों ने सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा पर घोषणा पर हस्ताक्षर किए थें, जिसमें 17 सतत विकास लक्ष्य तथा 169 उद्देश्यों को स्वीकृत किया गया हैं। जहां एक ओर इन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भारत वचनबद्ध है, वहीं दूसरी ओर उल्लेखनीय योजनाओं के बावजूद एजेंडा 2030 में निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में भारत की प्रगति असंतोषजनक रही है। भारत मुख्य रूप से भूखमरी को ख़त्म करने और खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके अतिरिक्त, लैंगिक समानता, लचीला बुनियादी ढांचे का निर्माण, सतत औद्योगीकरण और नवाचार की अनुपस्थिति कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है। नीति आयोग द्वारा प्रकाशित एसडीजी इंडिया सूचकांक के अनुसार हिंदी भाषी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड जबकि पूर्वी राज्यों में शामिल असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच व्यापक क्षेत्रीय असमानता है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क (एसडीएसएन) द्वारा जारी 'सतत विकास रिपोर्ट 2021 के छठे संस्करण के अनुसार, भारत 17 सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में 2020 की 117वीं रैंक से तीन पायदान नीचे 2021 में 120वें स्थान पर आ गया है। यह लेख सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत के समक्ष विकास से जुड़ी चुनौतियों को समझने का प्रयास करता है एवं उन्हें दूर करने के लिए सुझाव प्रदान करता है।
Keywords सतत विकास, संयुक्त राष्ट्र, नीति आयोग
Published In Volume 13, Issue 2, July-December 2022
Published On 2022-08-09
Cite This भारत और सतत विकास लक्ष्य: चुनौतियां और संभावनाएं - डॉ. अनीता भट्ट - IJAIDR Volume 13, Issue 2, July-December 2022.

Share this