Journal of Advances in Developmental Research

E-ISSN: 0976-4844   •   Impact Factor: 9.71

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 2 July-December 2026 Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of July-December.

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् NAAC से “A” ग्रेड प्रदत्त विश्वविद्यालयों का शिक्षण, अधिगम एवं मूल्यांकन संबंधी अध्ययन

Author(s) सुशीला कुमारी शर्मा, सुभाष पुरोहित
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध पत्र राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् NAAC से “A” ग्रेड प्रदत्त विश्वविद्यालयों का शिक्षण, अधिगम एवं मूल्यांकन संबंधी अध्ययन पर आधारित है। अधिष्ठाता/निदेशक समूह का मूल्यांकन अपेक्षाकृत कम, जबकि विद्यार्थी समूह का मूल्यांकन अपेक्षाकृत अधिक रहा। इसका संभावित कारण उत्तरदाताओं की भूमिका, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से प्रत्यक्ष संपर्क तथा मूल्यांकन व्यवस्था के प्रति उनके अनुभव में अंतर हो सकता है। विद्यार्थियों का अपेक्षाकृत अधिक प्रतिशत यह दर्शाता है कि वे शिक्षण एवं मूल्यांकन संबंधी व्यवस्थाओं को अपने प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर अपेक्षाकृत सकारात्मक रूप में देखते हैं, जबकि प्रशासनिक स्तर पर उत्तरदाता संस्थागत व्यवस्थाओं और उनके क्रियान्वयन की व्यापक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
Field Business Administration
Published In Volume 17, Issue 2, July-December 2026
Published On 2026-08-08
DOI https://doi.org/10.71097/IJAIDR.v17.i2.2188

Share this