Journal of Advances in Developmental Research

E-ISSN: 0976-4844   •   Impact Factor: 9.71

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 17 Issue 2 July-December 2026 Submit your research before last 3 days of December to publish your research paper in the issue of July-December.

डिजिटल युग में डाकघरों की बदलती उपयोगिता: सिरोही ज़िले के संदर्भ में एक अनुभवजन्य अध्ययन

Author(s) डॉ. नीतू जैन, विक्रम कुमार
Country India
Abstract डिजिटल युग ने भारतीय डाक विभाग (India Post) की पारंपरिक भूमिका को मौलिक रूप से परिवर्तित कर दिया है। एक समय में केवल पत्र-वितरण, मनीऑर्डर और बचत खातों तक सीमित रहने वाला यह संस्थान आज वित्तीय समावेशन, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, आधार संबंधी नागरिक सेवाओं तथा डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रस्तुत अनुभवजन्य अध्ययन राजस्थान के सिरोही ज़िले के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डाकघरों की बदलती उपयोगिता का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन प्राथमिक आँकड़ों पर आधारित है जिसमें 300 उपभोक्ता उत्तरदाताओं तथा 25 डाक कर्मियों/अधिकारियों का सर्वेक्षण एवं साक्षात्कार शामिल है। इसके अतिरिक्त द्वितीयक स्रोतों यथा जनगणना 2011, India Post की आधिकारिक रिपोर्ट्स, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के वार्षिक प्रतिवेदन तथा प्रेस सूचना ब्यूरो की विज्ञप्तियों का भी उपयोग किया गया है।
अध्ययन के प्रमुख निष्कर्षों के अनुसार पारंपरिक डाक सेवाओं जैसे साधारण पत्र, रजिस्टर्ड डाक एवं मनीऑर्डर की माँग में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जबकि बचत खातों, सुकन्या समृद्धि योजना, आवर्ती जमा, IPPB के माध्यम से डिजिटल बैंकिंग, ई-कॉमर्स पार्सल सेवाओं तथा आधार नामांकन/अद्यतन जैसी सेवाओं की माँग में तीव्र वृद्धि हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर अभी भी वित्तीय समावेशन का सबसे विश्वसनीय एवं सुलभ माध्यम बने हुए हैं। तथापि डिजिटल साक्षरता की कमी, अनियमित इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएँ तथा कभी-कभी सिस्टम संबंधी देरी जैसी चुनौतियाँ डिजिटल परिवर्तन की पूर्ण सफलता में बाधक हैं। अध्ययन इस बात पर बल देता है कि स्थानीय स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, नेटवर्क अवसंरचना का सुदृढ़ीकरण तथा डाकघरों को बहु-सेवा नागरिक केंद्रों के रूप में विकसित करने से उनकी उपयोगिता में और अधिक वृद्धि की जा सकती है।
Keywords डिजिटल परिवर्तन, डाकघर, सिरोही ज़िला, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वित्तीय समावेशन, अनुभवजन्य अध्ययन, APT, डिजिटल साक्षरता
Field Business Administration
Published In Volume 17, Issue 2, July-December 2026
Published On 2026-10-25

Share this